Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

योग्य और सक्षम उम्मीदवार चयन के लिए मुख्यमन्त्री राउत ने किया आग्रह

 
लालबाबु राउत, फाईल तस्वीर

वीरगंज, १३ मई । मधेश प्रदेश के मुख्यमन्त्री लालबाबू राउत ने योग्य और सक्षम उम्मीदवारों को चयन करने के लिए आम मतदाताओं से आग्रह किया है । वीरगंज महानगरपालिका–१३ खाद्य संस्थान स्थित मतदान केन्द्र में मतदान करने के बाद संचारकर्मियों से बातचीत करते हुए उन्होंने ऐसा आग्रह किया है ।
मुख्यमन्त्री राउत ने यह भी कहा है कि जारी स्थानीय निकाय निर्वाचन में आम जनता उत्साहपूर्वक सहभागी हो रहे हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘लोकतन्त्र की मेरुदण्ड और प्राण स्थानीय चुनाव ही है, इसमे आम जनता की उत्साहपूर्वक सहभागिता खुशी की बात है ।’ उन्होंने कहा कि बिगत की चुलना में आम जनता में चुनाव के प्रति सचेतना और जागरुकता भी अधिक दिखाई दी है ।
मुख्यमन्त्री राउत ने कहा– ‘बिगत की तुलना में मधेश में चुनावी वातावरण सकारात्मक है, लोग सोचने लगे हैं कि चुनाव में सहभागी होना चाहिए और खूद मतदान करना चाहिए । अर्थात् बहुत लोग चुनाव का महत्व समझ रहे हैं । इससे पता चलता है कि लोकतन्त्र संस्थागत और मजबूत होता जा रहा है ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *