नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.२ में राप्रपा उम्मेदवार मनोज श्रेष्ठ विजयी
नेपालगन्ज/ (बाँके) पवन जयसवाल।
बाँके जिला के नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–२ में राप्रपा के उम्मेदवार श्री मनोज श्रेष्ठ ५ सौ ५० मत से निर्वाचित हुये हैं ।
उन के निकटतम प्रतिद्धन्द्धी नेपाली कांग्रेस के उम्मेदवार प्रदिप श्रेष्ठ ने ५ सौ ३४ मत प्राप्त किया है । जनता समाजवादी पार्टी(जसपा)के उम्मेदवार ने २ सौ ९३ मत प्राप्त किये है । उसी वार्ड में बि.सं. २०७४ के निर्वाचन में नेपाली काँंग्रेस ने जीत हासिल किया था ।
बाँके जिला के ८१ वार्ड मध्ये १३ वार्ड के मत परिणाम सार्बजनिक हुआ है । जिस में एमाले ५ , काँंग्रेस ४, जसपा २ और नेकपा माओवादी केन्द्र और राप्रपा ने १ वार्ड जीत हासिल किया है ।


