मोरारी बापू द्वारा कथा वाचन के लिए तैयारी शुरु
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
जनकपुरधाम में 21मई सेसप्ताहव्यापी मोरारी वापू की राम कथा का आयोजन तिरहुतिया गाछी में किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गयी है। तिरहुतिया गाछी में भव्य मंच का निर्माण किया जा रहा है। मंच का निर्माण भारत से आये कारीगर कर रहे है। इसी तरह लाईट, साउण्ड, जेनरेटर भी भारत सेही आ रहे हैं। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में मोरारी वापू के शिष्य आ रहे हैं इसलिए जनकपुरधाम के बहुत से होटल के कमरा अग्रिम बुक हैं।




