Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कृष्णनगर के मेयर का ताज रजत प्रताप शाह के सिर

 

* कड़े व रोमांचक संघर्ष में 1494 मतों से रजत शाह को मिली दूसरी बार जीत

* उप मेयर बनी आरती देवी चौधरी तथा चर्चित कृष्णनगर के वार्ड अध्यक्ष बने केके गुप्ता
* नेपाली कांग्रेस की झोली में मेयर, उपमेयर पद

*अजय प्रताप गुप्त* *कपिलवस्तु ।*
नेपाल में दूसरी बार सम्पन्न हुए स्थानीय निकाय चुनाव में सीमावर्ती कृष्णनगर नगर पालिका के मेयर पद पर नेपाली कांग्रेस के रजत प्रताप शाह तथा उप मेयर पद पर आरती देवी चौधरी (नेकां) निर्वाचित हुई हैं।रजत शाह पर दूसरी बार जनता ने विश्वास कर बहुमत दिया है तो आरती चौधरी दूसरे प्रयास में जीत हासिल की है।
विदित हो कि नेपाल में बीते 13 मई को कड़ी सुरक्षा के बीच स्थानीय निकाय का चुनाव सम्पन्न हुआ था और 14 मई से मतों की गिनती की जा रही थी। जनपद कपिलवस्तु के सीमाई व महत्वपूर्ण नगरपालिका कृष्णनगर मे मतगणना कार्य आज सम्पन्न हो गया। प्रथम स्थानीय चुनाव में निर्दल प्रत्याशी बन के जीत का सेहरा बांधे रहे रजत प्रताप शाह (नेकां) ने अपने इस दूसरे पारी में भी अपनी बादशाहत बरकरार रखी है।उन्हें कुल 5606 मत मिले और 1494 मतों से जीत हासिल की जबकि राप्रपा के दीपक रजौरिया ने उन्हें कड़ा टक्कर देते हुए 4112 वोट हासिल किया।माओवादी के जावेद आलम खां को 3987, एमाले के कुनाल प्रताप शाह को 3211, बसपा के मनोज कानोडिया 1552, जसपा के अब्दुल रहमान (अकरम पठान) को 1339 वोट ही मिले।
उपमेयर पद पर नेकां की आरती देवी चौधरी ने दूसरे प्रयास में 5691 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जसपा की आरती सिंह यादव (3282) को 2409 मतों से हराया। माओवादी की पुष्पा तिवारी 2809 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। बहुचर्चित वार्ड कृष्णनगर-2 में कृष्ण कुमार गुप्ता (केके) ने भी अपने दूसरे प्रयास में जीत हासिल कर ली है, उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रमिला मल्ल को मात दिया। इसी प्रकार वार्ड एक से तुंगनाथ चौधरी, वार्ड-3 से सगिर अहमद खां, वार्ड-4 से घनश्याम बनिया, वार्ड -5 से जमिल खान, वार्ड-6 से जाबेद आलम खान, वार्ड-7 से राज किशोर यादव, वार्ड-8 से नूर मोहम्मद खा, वार्ड-9 से सतीश निगम, वार्ड-10 से हरिपाल चतुर्वेदी, वार्ड-11 से जीवन श्रीवास्तव तथा 12 नंबर से प्रहलाद यादव ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है।
नेपाली कांग्रेस के मेयर, उपमेयर के जीतने पर कांग्रेसियों में भारी उत्साह देखने को मिला। जीत के खुशी में भारी भरकम विजय जुलूस गाजे-बाजे के साथ निकाला गया। मेयर ने अमूल्य मत देने पर जनता के प्रति आभार जताते हुए सर्वांगीण विकास हेतु प्रतिबध्दता जताई। सांसद अभिषेक प्रताप शाह, वरिष्ठ नेता अकील मियां, ब्रम्हानंद उपाध्याय समेत क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यापारियों, उद्यमियों आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

यह भी पढें   सशस्त्र प्रहरी बल के महानिरीक्षक में नारायणदत्त पौडेल नियुक्त
मेयर निर्वाचित हुए रजत प्रताप शाह तथा बधाई देते सांसद अभिषेक शाह
विजय जुलूस में शामिल लोग


फ़ोटो :
मेयर निर्वाचित हुए रजत प्रताप शाह तथा बधाई देते सांसद अभिषेक शाह
विजय जुलूस में शामिल लोग

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *