Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुरधाम में मोरारी बापू की कथा शनिवार से, तैयारी पूरी

 


जनकपुरधाम (नेपाल), मिश्री लाल मधुकर ।  विश्व प्रसिद्ध कथा वाचक मोरारी बापू का कथा शनिवार से प्रारंभ होने जा रही है। शनिवार को चार बजे शुभारंभ की जाएगी।
22मई से 29मई तक दस बजे से डेढ बजे तक राम कथा आयोजित की जाएगी। पूज्य संत मोरारी बापू शुक्रवार को अपने सहयोगियों के साथ जनकपुरधाम पहुंच चुके है। जनकपुरधाम आने के बाद वे जानकी मंदिर में पूजा कीं। जानकी मंदिर में जानकी मंदिर के उत्तराधिकारी महंत तथा रामयज्ञ कथा समिति के अध्यक्ष राम रोशन दास बैष्णव ने स्वागत किया। उनके ठहरने की व्यवस्था वृदांवन कॉम्प्लेक्स की गयी है। मोरारी बापू के देश विदेश से करीब दो हजार शिष्य, शिष्या जनकपुरधाम आ चुके हैं। जो बिभिन्न होटल तथा धर्मशाला में ठहरे हैं। तिरहुतिया गाछी में भव्य वाटरप्रूफ पंडाल का निर्माण किया गया है। जिसमें गर्मी से राहत के लिए पंखा तथा कूलर की व्यवस्था की गयी है। पंडाल की क्षमता ग्यारह हजार है। तिरहुतिया गाछी में एक तरफ मां जानकी प्रसाद (रसोई) की व्यवस्था की गयी है। जिसमें पांच हजार भक्तो की खाने की व्यवस्था है। जिला प्रशासन धनुषा ने सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की है। करीब सौ महिला तथा पुरुष सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। इस राम कथा के मुख्य जजमान मुजफ्फरपुर के रमेश टिकमानी हैं। रामानंद सागर द्वारा निर्मित रामायण धारावाहिक में सीता के किरदार निभाने वाली दीपिका भी मोरारी बापू के कथा में भाग लेगी। वे शनिवार को आयेंगी। कथा का प्रत्यक्ष प्रसारण आस्था चैनल से किया जाएगा।

यह भी पढें   "80वें स्वतंत्र दिवस पर इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा को DG Disc से सम्मान"

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com