Thu. Aug 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भाद्र २३ गते प्रधानमंत्री देशवासियों के नाम संबोधन करें – रचना खतिवडा

 

काठमांडू, भाद्र २ –राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (रास्वपा) की सांसद रचना खतिवडा खत्री ने मांग की है कि भाद्र २३ गते ‘जेन जी’ आंदोलन का एक वर्ष पूरा होने जा रहा है, इस अवसर पर प्रधानमंत्री देशवासियों के नाम संबोधन करें । प्रतिनिधि सभा में आज की बैठक के शून्य समय में बोलते हुए उन्होंने उक्त आंदोलन में युवाओं ने भ्रष्टाचार का अन्त, सुशासन और सुरक्षित भविष्य के लिए जो बलिदान दिया उसका स्मरण कराया । उन्होंने कहा कि इस दिन प्रधानमंत्री से शहीदों के सम्मान में विशेष संबोधन करने की अपेक्षा रखी है । सांसद खत्री ने कहा कि आंदोलन के कितने मांग पूरे हुए , घायलों की अवस्था कैसी है और भ्रष्टाचारियों पर कारवाई की प्रक्रिया कहाँ तक पहुँची ? सरकार इन विषयों को स्पष्ट करें । उन्होंने कहा कि “ किसने सरकार को अच्छे काम करने से रोक रहा है ? शहीद परिवार एवं घायलों को कब न्यान मिलेगा ?
उन्होंने इस बात का भी उल्लेख किया कि वर्तमान सरकार भाद्र २३ के बलिदान के कारण ही बनी है । इसलिए उक्त दिन प्रधानमंत्री को देशव्यापी रूप में शहीदों के नाम में सम्बोधन करनी चाहिए और जनता को स्पष्ट जवाब देना चाहिए ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com