सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन …विद्यार्थी के हाथ में कलम चाहिए, खाली सिलेंडर नहीं
काठमांडू, भाद्र २ – त्रिचन्द्र कैंपस के विद्यार्थियों ने खाली कुकिंग गैस सिलेंडर लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है ।
नेपाल विद्यार्थी संघ का कहना है कि गैस का अभाव होने से विद्यार्थियों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए वे सभी सिलेंडर लेकर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन कर रहे हैं ।
प्रदर्शन में सहभागी महेन्द्र तामाङ ने कहा कि “सरकार द्वारा गैस का व्यवस्थापन नहीं करने के कारण विद्यार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ।”
प्रदर्शन में शामिल विद्यार्थियों ने अपने हाथों में प्ले कार्ड रखे थे जिसपर लिखा था ‘विद्यार्थी के हाथ में कलम चाहिए, खाली सिलेंडर नहीं’, ‘गैस समस्या समाधान कर’ ।


