नेपाली कांग्रेस का नागेश कोइराला बने बिराटनगर का मेयर , उपमेयर शिल्पा कार्की एमाले

माला मिश्रा बिराटनगर ।
नेपाल में दूसरी बार सम्पन्न हुए स्थानीय निकाय चुनाव में सीमावर्ती बिराटनगर महानगरपालिका के मेयर पद पर पांच दलीय गठबंधन कांग्रेस के नागेश कोइराला तथा उप मेयर पद पर शिल्पा कार्की ( एमाले ) निर्वाचित हुई हैं।
बताते चले कि नेपाल में बीते 13 मई को कड़ी सुरक्षा के बीच स्थानीय निकाय का चुनाव सम्पन्न हुआ था और 14 मई से मतों की गिनती की जा रही थी। शनिवार के सुवह दो बजे निर्वाचन अधिकारी ने इसकी घोषणा किया ।नागेश कोइराला को कुल 30170 मत मिले । वही उनका निकटतम नेकपा एमाले का सागर थापा 8715 मत से पिछड़ गए ।
उपमेयर पद पर एमाले की शिल्पा कार्की को 25 680 मत मिला ।गठबंधन के तरफ से उपमेयर के लिए जसपा उम्मीदवार अमरेन्द्र यादव को 14219 मत मिला ।

