मन्त्रिपरिषद् बैठक द्वारा सरकार की नीति तथा कार्यक्रम पारित, आज ही हो रहा है संसद् में पेश
काठमांडू, २४ मई । मन्त्रिपरिषद् बैठक ने आगामी आर्थिक वर्ष २०७९–८० के लिए सरकार की नीति तथा कार्यक्रम पारित किया है । संचार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री एवं सरकार के प्रवक्ता ज्ञानेन्द्र बहादुर कार्की ने कहा कि आज सुबह सम्पन्न मन्त्रिपरिषद् बैठक ने नीति तथा कार्यक्रम को पारित किया है । पारित नीति तथा कार्यक्रम को आज ही संसद् बैठक में पेश किया जा रहा है । संसद् बैठक आज अपरान्ह ४ बजे के लिए तय है ।
आज होने जा रहे प्रतिनिधिसभा तथा राष्ट्रीयसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी की ओर से सरकार की नीति तथा कार्यक्रम पेश किया जा रहा है । संवैधानिक व्यवस्था अनुसार जेष्ठ १० गते सरकार की नीति तथा कार्यक्रम संसद् में पेश किया जाता है और जेष्ठ १५ गते बजेट पेश किया जाता है ।

