Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कॉलेज के विद्यार्थी ऊपर यौन दुर्व्यहार करनेवाले एमाले नेता गिरफ्तार

 

काठमांडू, २४ मई । चाबहिल स्थित सेन्ट लरेन्स कॉलेज में अध्ययन करनेवाली विद्यार्थी (छात्रा) को यौनजन्य दुर्व्यहार करनेके आरोप में जनार्दन अधिकारी को गौशला स्थित पुलिस वृत्त ने गिरफ्तार किया है । आरोप है कि कॉलेज में अध्ययनरत एक विद्यार्थी को अधिकारी ने यौन संबंध संबंधी आग्रह युक्त वाक्य बोलकर दुव्र्यहार किया है । कॉलेज के लिए कोअर्डिनेटर रहे अधिकारी नेकपा एमाले के नेता भी हैं । आरोपित अधिकारी को नेकपा एमाले काभ्रे जिला समिति ने वि.सं. २०७४ साल में प्रदेशसभा सदस्य पद के लिए सिफारिश किया था ।
जब विद्यार्थियों ने अधिकारी विरुद्ध कारवाही मांग करते हुए कॉलेज में प्रदर्शन किया, तब गौशला से एक पुलिस टोली जाकर उनको गिरफ्तार किया है । प्राप्त सूचना अनुसार अधिकारी को कारवाही मांग करते हुए कॉलेज के विद्यार्थी गौशला स्थित पुलिस चौकी भी पहुँच गए हैं और बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं । पुलिस ने कहा है कि यह एक संवेदनशील विषय है, आरोपित को नियन्त्रण में लेकर घटना के संबंध में अनुसन्धान हो रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *