साहू समाज समिति के पदाधिकारी वडाध्यक्ष में निर्वाचित
पवन जायसवाल, नेपालगन्ज (बाँके) । वैशाख ३० गते सम्पन्न स्थानीय चुनाव में नेपालगंज उपमहानगरपालिका वार्ड नं. २१ के वडाध्यक्ष के रुप में राजकुमार साहू निर्वाचित हुए हैं । वडाध्यक्ष में निर्वाचित साहू ‘साहू समाज समिति’ के पदाधिकारी वं पूर्व सह–सचिव हैं । वडाध्यक्ष में निर्वाचित साहू को समिति ने एक कार्यक्रम के बीच सम्मान किया । सम्मान कार्यक्रम साहू समाज समिति और साहू समाज युवा समिति द्वारा संयुक्त रुप में आयोजन हुआ था ।
नेपालगंज उपमहानगरपालिका वार्ड नंं ५ स्थित राधाकृष्ण मन्दिर एवं धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष हंशराम साहू और युवा समाज के अध्यक्ष रामकिसुन साहू तथा अन्य पदाधिकारियों ने अबीर, माला और खादा ओढ़ाकर वडाध्यक्ष साहू को सम्मान किया । कार्यक्रम समाज के सह–सचिव प्रदीप कुमार शाहद्वारा सञ्चालित रहा । कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए नव निर्वाचित वडाध्यक्ष साहू ने कहा कि वह जनता की सेवा के लिए २४ घण्टा तैयार हैं ।
कार्यक्रम में समाज के सचिव बाबुराम साहू, युवा समाज के अध्यक्ष रामकिसुन साहू, समाज के सदस्य प्रहलाद साहू (प्रेमलाल), रामलोचन शाह, समाजसेवी तथा दानबीर माधवराम वर्मा जैसे व्यक्तित्व ने अपने–अपने मन्तव्य व्यक्त किया । समिति के सह–सचिव साह ने कहा कि कार्यक्रम में समाज के उपाध्यक्ष बिमल कुमार साहू, सदस्य मोतीलाल साहू, बाबुरम पेन्टर, सुनील कुमार साहू, मूलचन्द साहू, मनोज कुमार साहू, रामनरेश साहू, युवा समिति सचिव बृजलाल साहू, सह–सचिव श्याम कुमर साहू, कोषध्यक्ष पिन्टू साहू, सदस्य बिनोद कुमार साहू, सल्लाहकार मेडईलाल साहू, पवन जायसवाल, कन्धईलाल साहू जैसे व्यक्तित्व की सहभागिता रही ।




