Sun. Aug 16th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनमत पार्टी से विजयी उम्मेदवार की प्रतिबद्धताः विपन्न को राशन कार्ड और किसान को पेन्सन !

 
वीरेन्द्र माझी, फाईल तस्वीर

सप्तरी, २४ मई । सप्तरी जिला हनुमाननगर कंकालिनी नगरपालिका में जनमत पार्टी से विजयी उम्मीदवार वीरेन्द्र माझी ने विपन्न परिवार को रासन कार्ड और किसान को पेन्सन की व्यवस्था करने की प्रतिबद्धता व्यक्त किया है । सोमबार एक लिखित प्रतिबद्धता सार्वजनिक करते हुए उन्होंने यह भी कहा है कि अब हनुमाननगर कंकालिनी नगरपालिका में जन्म, विवाह और मृत्यु दर्ता संबंधी काम के लिए महानगर के कर्मचारी सेवाग्राहियों के घर में ही पहुँच जाएंगे ।
नव निर्वाचित मेयर माझी ने अपनी प्रतिबद्धतापत्र में कहा है– ‘नगरपालिका के भीतर रहनेवाले कोई भी व्यक्ति भूखें न रहे, एसी विपन्न परिवार को पहचान कर उन लोगों को राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा और सुकुम्बासी को पहचान कर प्रदेश और संघीय सरकार के साथ समन्वय कर उन लोगों को जमीन दिलाने की कोशीश की जाएगी ।’ बताया गया है कि जिनके पास घर और जमीन नहीं है, उन लोगों को एकीकृत वस्ती मार्फत आवास की व्यवस्था की जाएगी ।
इसीतरह जिनके पास कोई भी कपडा नहीं है, उन लोगों को लक्षित कर कपडा बैंक की स्थापना की जाएगी, जहां से निःशुल्क रुप में कपडा लिया जा सकता है । इसीतरह कृषि औजार लाइबेरी, किसानों को पेन्सन की व्यवस्था, न्यूनतम स्वास्थ्य बीमा कार्यक्रम जैसे विषय भी उनकी प्रतिबद्धतापत्र में रखा गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com