काठमांडू स्थित निजी कॉलेज के शिक्षक द्वारा विद्यार्थी के ऊपर दुर्व्यहार, विद्यार्थी आन्दोलित
काठमांडू, २४ मई । काठमांडू चाबहिल स्थित सेन्ट लरेन्स कॉलेज के एक शिक्षक के ऊपर विद्यार्थी के ऊपर दुव्र्यहार करने का आरोप लग गया है । विद्यार्थी का कहना है कि शिक्षक ने कहा है कि अगर विद्यार्थी उनके अनुसार करते हैं तो वह सहयोग के लिए तैयार हैं । विद्यार्थियों ने दावा किया है कि गलत नियत और सायक के साथ शिक्षक ने ऐसा प्रस्ताव किया है ।
यही आरोप के साथ विद्यार्थियों ने कॉलेज और शिक्षक के विरद्ध नारेबाजी की है । घटना संबंधी सूचना प्राप्त करते ही पुलिस अधिकारी भी कॉलेज पहुँच गए हैं । कॉलेज प्रशासन ने कहा है कि पुलिस प्रशासन की सहयोग में शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक के बीच इस विषय को लेकर विचार–विमर्श हो रही है । कॉलेज ने दावा किया है कि उसके बाद ही घटना संबंधी यथार्थ विवरण बाहर आ सकता है ।

