Tue. Aug 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सुदूर पश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री शाह आज अपना इस्तीफा देंगे

 

काठमांडू, सावन २८ – सुदूरपश्चिम प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलबहादुर शाह आज अपना इस्तीफा देंगे । आज शाम ५ बजे प्रदेशसभा की बैठक में मुख्यमंत्री शाह अपना इस्तीफा देंगे ।
प्रदेशसभा में संबोधन के बाद शाह प्रदेश प्रमुख को अपना इस्तीफा सौंपेंगे । प्रदेशसभा में विश्वास मत नहीं पाने की अवस्था को देखते हुए मुख्यमंत्री शाह ने इस्तीफा देने की तैयारी कर ली है ।
गत असार ३१ गते नेकपा एमाले ने प्रदेश सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया जिसके बाद शाह नेतृत्व की सरकार अल्पमत में आ गई थी । संविधान अनुसार विश्वास मत लेने के लिए ३० दिन दिए जाने की व्यवस्था है जो आज पूरा हो रहा है ।
इससे पहले नेपाली कांग्रेस सुदूरपश्चिम प्रदेश संसदीय दल की  बैठक भी बुधवार को हुई थी । मुख्यमंत्री शाह के इस्तीफे के साथ ही सुदूर पश्चिम में नए सरकार गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी । बताया गया है कि नई सरकार गठन के लिए नेकपा और नेकपा एमाले बीच सहमति हो चुकी है । सहमति अनुसार नेकपा के नेतृत्व में नई सरकार गठन करने की तैयारी की जा रही है ।

यह भी पढें   जीप दुर्घटना में २ लोगों की मृत्यु, ३ लोग गंभीर रुप से घायल

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com