साझा विवेकशील पार्टी के अध्यक्ष मिश्र द्वारा पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तिफा

काठमांडू, २५ मई । विवेकशील पार्टी के अध्यक्ष रवीन्द्र मिश्र ने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तिफा दिया है । हाल ही में सम्पन्न स्थानीय चुनाव में पार्टी को प्राप्त मत परिणाम संबंधी सम्पूर्ण जिम्मेवारी लेते हुए उन्होंने पार्टी अध्यक्ष पद से इस्तिफा दिया है । उनका कहना है कि पार्टी ने इमानदार योग्य और सक्षम उम्मीदवार को टिकट दिया था, तब भी पार्टी चुनाव जीतने में असफल रही है ।
उनके द्वारा प्रस्तुत ‘विचार से ऊपर देश’ संबंधी राजनीतिक दस्तावेज, उसके प्रति असन्तुष्ट समूह और बहुमत सदस्यों की ओर से की गई कारवाही संबंधी प्रसंग को उल्लेख करते हुए मिश्र ने पार्टी केन्द्रीय कार्य सम्पादन समिति से कहा है कि जिन लोगों के ऊपर कारवाही की गई है, उसको वापस किया जाए । उन्होंने कहा है कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष से तो इस्तिफा दिया है, लेकिन पार्टी के साधारण सदस्य से नहीं ।

