Sat. May 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

निधि को प्रमुख अतिथि बनाने के कारण एमाले से निर्वाचित जनप्रतिनिधि द्वारा पदस्थापन समारोह बहिष्कार

 

काठमांडू, २६ मई । जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका में नेकपा एमाले की ओर से नव निर्वाचित पदाधिकारियो ने पदस्थापन समारोह को बहिष्कार किया है । आज बिहिबार नव निर्वाचित पदाधिकारियों का पदस्थापना समारोह रखा गया था । बहिष्कार करनेवाले जनप्रतिनिधियों का कहना है कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रुप में किसी एक पार्टी के नेता को बुलाया गया है, जो स्वीकार्य नहीं हो सकता । स्मरणीय है, कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि नेपाली कांग्रेस के नेता विमलेन्द्र निधि थे । निधि प्रमुख अतिथि होने के कारण ही एमाले से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम को बहिष्कार किया है ।
जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका में निर्वाचित ७ वडा के वडाध्यक्ष एवं सदस्यों ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि निधि प्रमुख अतिथि होने के कारण पदस्थापना समारोह को बहिष्कार किया जाता है । जारी विज्ञप्ति में कहा है– ‘प्रदेश के मुख्यमन्त्री, मन्त्री वा नेपाल सरकार के बहालवाला प्रधनमन्त्री, मन्त्री एवं सरकार के किसी भी तह के कर्मचारी हो जाते थे तो हम लोगों को स्वीकार्य हो सकता था ।’
स्मरणीय है, जनकपुरधाम उपमहानगरपालिका के प्रमुख पद में नेपाली कांग्रेस के नेता मनोज साह निर्वाचित हुए हैं, लेकिन उन्होंने पार्टी परित्याग कर स्वतन्त्र उम्मीदवारी दिया था । पदास्थापन समारोह में उन्होंने ही कांग्रेस नेता निधि को प्रमुख अतिथि के रुप में आमन्त्रण किया है । आज ही साह ने एक कार्यक्रम के बीच कहा है कि नेपाली कांग्रेस के मत से ही उन्होंने चुनाव में विजय प्राप्त किया है, इसीलिए वह फिर कांग्रेस में वापस हो सकते हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed