दोर्दी खोला जलविद्युत कम्पनी का आईपीओ जेठ २६ गते से
दोर्दी खोला जलविद्युत कम्पनी लिमिटेड जेठ २६ गते से सर्वसाधारण के लिए साधारण शेयर आईपीओ बिक्री खोलने जा रहा है ।
कम्पनी ने प्रतिकित्ता एक सौ के दर से २१ लाख २५ हजार ५ सौ ९ कित्ता शेयर बिक्री करने जा रही है । उसमें से ६५ हजार ८ साै ६५ कित्ता अर्थात् ३ प्रतिशत कर्मचारी के लिए और १ लाख ९ हजार ७७५ कित्ता अर्थात् ५ प्रतिशत सामूहिक लगानी कोष के लिए अलग किया है बाँकी २० लाख १९ हजार ८६९ कित्ता शेयर सर्वसाधारण के लिए बिक्री खुला करने जा रहा है । शेयर खरीद करने वाले इच्छुक व्यक्ति जेठ २६ से ३१ गते तक आवेदन दे सकते हैं ।


