Mon. Jul 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट जनमत प्रभावित करने के लिए हैः पूर्व अर्थमन्त्री पौडेल

 
विष्णु पौडेल, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३१ मई । पूर्व अर्थमन्त्री भी रहे नेकपा एमाले के उपाध्यक्ष विष्णु पौडेल ने दावा किया है कि सरकार द्वारा प्रस्तुत बजेट सिर्फ आगामी चुनाव में जनमत को प्रभावित करने के लिए लक्षित है । बजेट के ऊपर प्रतिनिधिसभा में आज मंगलबार से शुरु सौद्धान्तिक विचार–विमर्श के दौरान उन्होंने ऐसा कहा है । उन्होंने यह भी दावा किया है कि ८ प्रतिशत की आर्थिक वृद्धिदर हासिल करने का जो लक्ष्य सरकार ने तय किया है, वह आधारहीन है । उनका मानना है कि आगामी आर्थिक वर्ष में ५ प्रतिशत से अधिक आर्थिक वृद्धिदर असम्भव है ।
उपाध्यक्ष पौडेल ने कहा कि आगामी मार्गशीर्ष महीना में प्रतिनिधिसभा का चुनाव करना होगा, इसीलिए वर्तमान सरकार चुनावी सरकार भी है । उन्होंने आगे कहा– ‘लेकिन सरकार इस सत्य को अनदेखा कर रही है । प्रस्तुत बजट यही सत्य को प्रमाणित करता है । लगता है कि यह बजट नहीं, चुनावी प्रचार है, जनमत प्रभावित करना और वोट इकठ्ठा करना ही इसका उद्देश्य है । मतदाता को केन्द्र में रखकर बजट लाया गया है, जिससे बजट की मर्म में प्रहार हुआ है ।’
उपाध्यक्ष पौडेल ने दावा किया कि वर्तमान सरकार आते ही प्रतिदिन नेपाल की आर्थिक परिस्थिति कमजोर होता जा रहा है । उनका यह भी कहना है कि कृषि में देश को आत्मनिर्भर बनान होगा, इसको लक्षित कर बजट विनियोजन होना चाहिए था । पौडेल को मानना है कि इसमें सरकार ने कोई भी प्राथमिकता नहीं दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *