कैलाली में पति–पत्नी मृत अवस्था में मिल गए
काठमांडू, ३१ मई । कैलाली जिला गोदवरी नगरपालिका–७ निवासी ६५ वर्षीय हेमबहादुर ऐर और उनकी ५४ वर्षीय पत्नी पद्मा ऐर मृत मिल गए हैं । जिला पुलिस कार्यालय कैलाली के अनुसार हेमबहादुर घर के ही पास रहे एक वृद्ध में लटके हुए थे ओर पत्नी घर के भीतर थीं, पत्नी पद्मा के घांटी में चोट है और आसपास खून भी । पुलिस ने कहा है कि शव को परीक्षण के लिए सेती प्रादेशक अस्पताल ले गया है और घटना के संबंध में अनुसंधान हो रहा है ।

