Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चिकित्सा शिक्षा आयोग ने  चिकित्सा शिक्षा के विभिन्न विषयों का शुल्क वृद्धि किया

 

काठमाडौं ।

चिकित्सा शिक्षा आयोग ने शैक्षिक सत्र २०७८/७९ के लिए  चिकित्सा शिक्षा के विभिन्न विषयों का शुल्क वृद्धि किया है ।

मंगलबार की बैठक में आयोग  ने हाल कायम  शैक्षिक शुल्क में ३.६ प्रतिशत वृद्धि करने का निर्णय की जानकारी सदस्य सचिव डा.भोजराज काफ्ले ने दी है ।

गत साल के समग्र मूल्य वृद्धि को आधार मानकर शुल्क निर्धारण किए जाने की बात सदस्य सचिव डा.काफ्ले ने कही । उन्होंने कहा ‘हमने गत वर्ष की मुद्रास्फीति प्रतिशत को आधार मानकर शुल्क निर्धारण करने का निर्णय किया है ।’

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से

शैक्षिक सत्र २०७७/७८ में आयोग ने एमबीबीएस अध्ययन के लिए  उपत्यका  के  मेडिकल कालेज में ४० लाख २३ हजार २५० रुपैया शुल्क निर्धारित किया था ।

किन्तु चालु शैक्षिक सत्र में ४१ लाख ६८ हजार ८७ रुपैया हो गया है । उपत्य के बाहर के मेडिकल कालेज में एमबीबीबएस अध्ययन का शुल्क ४४ लाख ३६ हजार २५ रूपैया से बाट बढकर ४५ लाख ९५ हजार ७२१ रुपैया हो गया है ।

यह भी पढें   जानकी प्लास्टिक इंडस्ट्री के संचालक नवल मुरारका नकली 'मार्बल' पाइप बनाने के आरोप में गिरफ्तार

इसी तरह बीडीएस के लिए गत शैक्षिक सत्र में २० लाख १९ हजार ५८० शुल्क इस  शैक्षिक सत्र में बढकर २० लाख ९२ हजार २८४ हो गया है । बीएससी नर्सिङ कार्यक्रम के लिए गत शैक्षिक सत्र में १० लाख शुल्क इस वर्ष बढकर १० लाख ३६ हजार रुपैया हो गया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *