Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति द्वारा नियमों का उल्लंघन करने की सजा पांच हजार लोगों को मिली

 

बीजिंग में एक 40 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित होने के बाद भी निर्देशों का उल्लंघन करता रहा। इसका नतीजा ये है कि प्रशासन ने अब उसके घर के आसपास रहने वाले पांच हजार लोगों को सुरक्षा के लिहाज से क्वारंटीन कर दिया है। वहीं व्यक्ति के 258 पड़ोसियों को सरकारी क्वारंटीन केंद्र भेज दिया गया है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अधिकारियों के अनुसार व्यक्ति के ऊपर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार 23 मई को ये व्यक्ति शॉपिंग मार्ट में घुस गया था जहां से संक्रमण के फैलने की संभावना जताई जा रही थी। ऐहतियात के तौर प्रशासन ने उसे खुद को आइसोलेट रहने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद भी वो घूमता रहा। पांच दिन बाद व्यक्ति के साथ उसकी पत्नी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसी के बाद प्रशासन ने व्यक्ति के घर के आसपास रहने वाले लोगों को क्वारंटीन कर दिया है।

यह भी पढें   प्रकृति का प्रहार, मानवता की पुकार: रसुवा की बाढ़ और हमारी सामूहिक जिम्मेदारी

दुनिया के दूसरे देशों में भय बरकरार

अमेरिका: सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) का लोगों से महामारी की धीमी गति के बीच भी मास्क पहनने निर्देश है। संक्रमण के लक्षण दिखने के दस दिन बाद तक किसी हालत में यात्रा न करने की सलाह दी है।
फ्रांस: विदेश से आने वाले लोगों को यात्रा शुरू करने से पहले कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट जरूरी है। पूर्ण टीकाकरण का प्रमाण पत्र अनिवार्य टीका न लगवाने वाले जो लोग फ्रांस जा रहे हैं उनकी एयरपोर्ट पर ही जांच हो रही है।

यह भी पढें   नेपाल में बाढ़ से टूटे पुलों के लिए भारत भेजेगा बेली ब्रिज, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

जापान: मोबाइल में माईएसओएस अनिवार्य है। एप से जापान की सरकार व्यक्ति की लोकेशन, उसके स्वास्थ्य की स्थिति जैसी सामान्य जानकारियों की निगरानी की जाती है। विदेश से आने पर निगेटिव रिपोर्ट जरूरी जो 72 घंटे से पुरानी नहीं होनी चाहिए।

ब्रिटेन: टीकाकरण जरूरी है। दफ्तरों में बैठक खुले स्थान या हवादार जगह पर करने का निर्देश है। भीड़भाड़ वाले स्थान पर मास्क पहनने की सलाह दी गई है। लक्षण आने पर खुद को क्वारंटीन करने और एनएचएस को सूचना देने का निर्देश है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com