Mon. Nov 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर केके का निधन, कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट के बाद अंतिम सांस ली

 

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) की मंगलवार रात कोलकाता में मृत्यु हो गई। वह केके के नाम से मशहूर थे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। केके 53 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। केके की मौत के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उनके प्रशंसक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर केके (KK) ने कोलकाता में एक लाइव कॉन्सर्ट के बाद अंतिम सांस ली है। 31 मई की रात कोलकाता में एक इवेंट के दौरान लाइव परफॉर्म करने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत के बाद केके (53 साल) को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पंजाबी सिंगर सिद्धू मसूवाला के असामयिक निधन के बाद केके का इस तरह से जाना हर किसी के लिए एक बहुत बड़ा झटका है। केके के निधन की खबर से फैन्स और बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा है। पीएम मोदी से लेकर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar), अजय देवगन (Ajay Devgn) समेत संगीत की दुनिया से जुड़े कलाकारों ने केके को श्रद्धांजलि दी है।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और केंद्रीय सदस्यों ने ली शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गायक की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। मोदी ने ट्वीट किया, ‘मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ की असमय मृत्यु की खबर सुनकर दुखी हूं। उनके गीतों में व्यापक भाव प्रदर्शित होते हैं। हम उन्हें सदैव उनके गीतों के माध्यम से याद करेंगे। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com