जनकपुर में नेपाल रेलवे में एसिड से लगी आग, यात्रियों ने आग पर काबू पायी

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
करीब तीन बजे जयनगर से कुर्था के लिए खुलने बाली ट्रेन केएक डब्बा में एसिड गिरने से आग लग गयी। ट्रेन में सवार यात्रियों ने आग पर काबू पायी। नेपाल पुलिस ने दो महिलाओं को नियंत्रण में लिया है। उक्त महिला बैग में एसिड छिपा कर जनकपुरधाम ला रहा था। सीट पर बैठने के दौरान एसिड बूंद बूंद कर रिसने लगा जिसके बाद धूंआ के साथ आग की लपटे शुरू हुयी। मौके पर यात्रियों ने आग पर काबू पायी। आग के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गयी। आग से सीट को मामूली क्षति पहुंची है।

