घूस सहित प्रधानाध्यापक तथा बिधालय व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष अख्तियार के हत्थे चढे

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
गुरुवार को महोतरी जिला के एकडारा माध्यमिक विद्यालय केप्रधानाध्यापक राम दिनेश मंडल तथा व्यवस्थापन समिति के अध्यक्ष विनोद पासवान अख्तियार टोली वर्दीवास ने जलेश्वरके मामाज किचेन होटल से पचास हजार रुपए घूस सहित गिरफ्तार किए हैं।वे विद्यालय भवन निर्माण के लिए ठीकेदार से पचास हजार रुपए ले रहे थे। अख्तियार उन दोनो को वर्दीवास ले गये हैं। उपयुक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय महोतरी से मिली है।

