पल शाह को हिरासत में रखने का आदेश सदर

काठमांडू, ३ जून । कलाकार पल शाह को हिरासत में ही रखने का आदेश पोखरा उच्च अदालत ने भी सदर किया है । जिला अदालत कास्की और नवलपरासी ने फैसला किया था कि शाह को हिरासत में ही रखकर मुद्दा की सुनुवाई करनी चाहिए । जिला अदालत द्वारा जारी आदेश के विरुद्ध कलाकार शाह उच्च अदालत पहुँच गए थे । लेकिन उच्च अदालत ने भी जिला अदालत का आदेश ही सदर किया है ।
अब अदालती आदेश अनुसार अब शाह को हिरासत में ही रहना होगा । लेकिन उच्च अदालत द्वारा जारी आदेश के विरुद्ध शाह सर्वोच्च अदालत जा सकते हैं, यह उनकी कानूनी अधिकार भी है । अगर सर्वोच्च अदालत से भी उच्च अदालत पोखरा की आदेश सदर होता है तो हिरासत में ही रहकर शाह को बलात्कार संबंधी दो मुद्दा को सामना करना होगा ।
स्मरणीय है, कलाकार शाह के विरुद्ध नाबालिका के ऊपर बलात्कार करने का आरोप है ।

