सिमरा विमान स्थल के दैनिक उडान में कटौती
बारास्थित सिमरा विमानस्थल से इसी जेठ २४ गते से आगामी असार १३ गते तक दैनिक उडान कटौती की गई है ।
विमानस्थल क्षेत्र मे मर्मतसम्भार का काम होने के कारण २० दिन दैनिक उडान कटौती की गई है। इस अवधि मे सुबह ६ से ११ बजे तक ही उडान होने की जानकारी सिमरा विमानस्थल के प्रमुख भूपेन्द्र भट्ट ने दी है । नियमित १२ उडान होने वाले सिमरा विमानस्थल से इस अवधि में दैनिक आधा मात्र उडान होगा ।
वर्षौं से जीर्ण अवस्था में रहे सिमरा विमानस्थल का मर्मत किया जा रहा है । दैनिक उडान का समय कटौती कर के मर्मत का काम आगे बढाया गया है । सप्तकोसी निर्माण सेवा कम्पनी ने उक्त मर्मत सम्भार का ठेका लिया है ।


