Sun. Sep 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

संघीयता कार्यान्वयन संबंधी संकल्प प्रस्ताव कार्यान्वयन के लिए सरकार को निर्देशन

 
गणेश प्रसाद तिमिल्सिना, फाईल तस्वीर

काठमांडू, ३ जून । संघीयता कार्यान्वयन संबंधी संकल्प प्रस्ताव कार्यान्वयन करने के लिए राष्ट्रीय सभा ने नेपाल सरकार को निर्देशन दिया है । बिहिबार सम्पन्न राष्ट्रीयसभा बैठक ने कहा है कि राष्ट्रीयसभा नियमावली २०७५ की नियम ८७ बमोजिम संघीयता कार्यान्वयन संबंधी संकल्प प्रस्ताव कार्यान्वयन किया जाए ।
बैठक में राष्ट्रीयसभा अध्यक्ष गणेश प्रसाद तिमिल्सिना ने संघीयता कार्यान्वयन सबंधी संकल्प प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकृत होने का घोषणा किया, उक्त प्रस्ताव राष्ट्रीयसभा सदस्य खिमलाल देवकोटा ने प्रस्ताव किया था । प्रस्ताव के समर्थक में जितेन्द्रनारायण देव, गोपीबहादुर अछामी, नन्दा चपाई, प्रमिलकुमारी और देवेन्द्र दाहाल समर्थक रहे हैं ।
सभा को सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष तिमिल्सिना ने कहा– ‘राष्ट्रीयसभा से स्वीकृत संघीयता कार्यान्वयन संबंधी प्रस्ताव राष्ट्रीय सभा नियमावली २०७५ की नियम ८७ बमोजिम कार्यान्वयन के लिए नेपाल सरकार को यह सभा निर्देशन देता है ।’ राष्ट्रीयसभा बैठक पुनः आज अपरान्ह १ बजे के लिए तय है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com