Mon. Aug 31st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सीमा शुल्क कार्यालय जोगबनी ने किया अमौना माध्यमिक विद्यालय में बृक्षारोपण

 

माला मिश्रा जोगबनी । “आजादी के अमृत महोत्सव””के तहत जोगबनी कस्टम के द्वारा आज +2 माध्यमिक विद्यालय, अमौना के प्रांगण में मंगलवार को विभिन्न प्रजातियों के पेड़ों यथा ,महोगनी, अर्जुन ,अमरुद आदि का वृक्षारोपण किया गया।
वृक्षारोपण कस्टम के सहायक आयुक्त अशोक कुमार दास,अधीक्षक आनन्द कुमार एवं मिहिर कुमार, निरीक्षक विनय कुमार भारती, विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र विश्वास, शिक्षक राजीव कुमार झा, बिजेंद्र कुमार पासवान, मुकेश कुमार, असलम प्रवेज बालसंसद ,किशोरी मंच,युको ,यूथ क्लब के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
वृक्षारोपण पश्चात सहायक आयुक्त ने कहा कि अपना राष्ट्र आजादी का पचहत्तर वर्ष हो रहा है, इस अवसर पर संपूर्ण राष्ट्र आजादी के अमृत महोत्सव के रुप में मना रहा है। भारत सरकार के सभी मंत्रालयों साथ साथ देश के सभी राज्य विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित कर रहा है।इसी निमित्त साप्ताहिक कार्यक्रम में आज अमौना विद्यालय का चयन किया गया है।
अपने संबोधन में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र विश्वास ने कहा कि पाँच जून को ही विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।वृक्षारोपण के माध्यम से ग्लोबल वार्मिंग, पृथ्वी का क्षरण, प्रदूषण, जल संकट.आदि दूर करने में काफी सहयोग मिलेगा साथ ही विद्यालय परिवार कस्टम के सहायक आयुक्त के साथ साथ सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद और आभार प्रकट करता है कि ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए हमारे विद्यालय का चयन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षिका नाजरा बानो, सोनी चौरसिया, कुमारी सोनी, ज्योति कुमारी, शबाना प्रवीण, रौशन आरा के अलावे बालसंसद के प्रधानमंत्री मेंहदी हसन, शिक्षा मंत्री साहेब, शब्दुल,रेहान, खुश आलम,नौसाद के अलावे सैकड़ों छात्र उपस्थित थे।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह निकले बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के निरक्षण में

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com