Sun. Aug 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बारिश और भू–स्खलन के कारण नारायणगढ–मुग्लिन सड़क खण्ड अवरुद्ध

 
फाईल तस्वीर

काठमांडू, ९ मई । बारिश और भू–स्खलन के कारण नारायणगढ–मुगिल्न सड़क खण्ड अबरुद्ध हो गया है । जिला पुलिस कार्यालय चितवन के अनुसार इच्छाकामना गांवपालिका–६ तोपेखेला स्थित नाम्सी पुल में भू–स्खलन हुआ है, जिसके चलते बुधबार रात से राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है । आज सुबह तक भू–स्खलन जारी है, जिसके चलते उक्त राजमार्ग होकर यात्रा करनेवाले यात्रु संकट में पड़ गए हैं ।
प्राप्त सूचना अनुसार भू–स्खलन के ही कारण मुग्लिन–नौबिसे सडक खण्ड भी अवरुद्ध हो गया है । भू–स्खलन को हटाकर यातायात सुचारु करने की प्रयास तो जारी है, लेकिन बारिश जारी रहने के कारण संभव नहीं हो पाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com