धनुषा जिसस में नेपाली कांग्रेस की प्यानल ही निर्विरोध निर्वाचित
धनुषा, ९ जून । जिल्ला समन्वय समिति (जिसस) धनुषा में नेपाली कांग्रेस प्यानल के साथ निर्विरोध निर्वाचित हुई है । समिति प्रमुख में राजनन्द मण्डल निर्विरोध हुए हैं । धनुषा जिला मुख्य निर्वाचत अधिकृत ब्रजेश प्याकुरेल के अनुसार जिसस उपप्रमुख में संगीतादेवी ठाकुर निर्विरोध निर्वाचित हुई है ।
इसीतरह सदस्य में ईश्वर प्रसाद शर्मा, डम्बरबहादुर थापा मगर, फगु यादव, महिला सदस्य में गीतादेवी यादव, विकादेवी मिजार, सोनितादेवी सदा और दलित तथा अल्पसंख्यक सदस्य महेन्द्र महतो निर्वाचित हुए हैं । प्रमुख तथा उपप्रमुख सहित सदस्य पद के लिए सिर्फ नेपाली कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारी पंजीकृत होने के कारण सभी पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचि हुए हैं ।

