Tue. Oct 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनमत पार्टी ने दी मधेशवादी गठबंधन बनाकर संयुक्त आन्दोलन शुरु करने की चेतावनी

 
सीके राउत, फाईल तस्वीर

जनकपुरधाम, ९ जून । जनमत पार्टी ने मधेशवादी शक्ति को इकठ्ठा कर संयुक्त आन्दोलन करने की चेतावनी दी है । साथ में आगामी प्रदेशसभा तथा प्रतिनिधिसभा चुनाव में मधेशवादी पार्टी के साथ चुनावी गठबंधन करने का निर्णय भी लिया है । जनकपुरधाम स्थित पार्टी केन्द्रीय सचिवालय में सम्पन्न स्थानीय चुनाव समीक्षा बैठक एवं ने ऐसा निर्णय किया है ।
बैठक का निष्कर्ष है कि स्थानीय चुनाव में जनमत पार्टी ने एकल प्रतिस्पर्धा किया, जिसके चलते अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं हो सका । इसीलिए आगामी चुनाव में अन्य पार्टियों के साथ चुनावी गठबंधन करने का निर्णय भी जनमत पार्टी ने लिया है । बताया गया है कि गठबन्धन के लिए प्रथम प्राथमिकता में मधेशवादी पार्टी रहेगी ।
पार्टी नेता वीपी साह का कहना है कि कांग्रेस और कम्युनिष्ट पार्टियों ने मधेशी जनता को बारबार धोका दिया है, इसीलिए आगामी चुनाव में मधेश केन्द्रीत राजनीतिक पार्टियों के साथ गठबंधन बनाकर चुनावी प्रतिस्पर्धा होना चाहिए । सह ने यह भी बताया है कि मधेशवादी दलों के बीच गठबंधन बनाकर एक बार संयुक्त आन्दोलन करना भी जरुरी है । उनका कहना है कि किसान मुद्दा और मधेश मुद्दा को लेकर संयुक्त आन्दोलन होनी संभावना और यह आवश्यक भी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com