पेट्रोलिय पदार्थ में फिर मूल्य वृद्धि
काठमांडू, १० जून । नेपाल आयल निगम ने फिर पेट्रोलिय पदार्थ में मूल्य वृद्धि की है । वृद्धि की गई मूल्य बिहिबार रात से लागू हो गई है । निगम का कहना है कि अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलिय पदार्थ में उच्च मूल्य वृद्धि हो गई है औ इण्डिन आयल कर्पोरेसन को २० अरब रुपये भुक्तानी बांकी हो गई है, इसीलिए इन्धन में मूल्य वृद्धि करनी पड़ी है ।
निगम ने कहा है कि तत्काल के लिए पेट्रोल में प्रति लिटर ८ रुपये, मिट्टीतेल और डिजल में प्रतिलिटर १२ रुपये मूल्य वृद्धि की गई है । अब आम उपभोक्ता को पेट्रोल प्रतिलिटर १७८, डिजल और मिट्टीतेल को प्रतिलिटर १६५ भुक्तानी करनी पडेगी । निगम ने दावा किया है कि मूल्य समायोजन के बाद भी पेट्रोल में प्रतिलिटर २४ रुपये ७० पैसा, डिजल में प्रतिलिटिर १८ रुपये और मिट्टीतेल में प्रतिलिटर १७ रुपये नुक्सान है ।
स्मरणीय है, कुछ ही दिन पहले सरकार ने इन्धन में लागू पूर्वाधार कटौती कर प्रतिलिटर १० रुपये मूल्य कम किया था ।

