प्रधानमन्त्री देउवा और मेयर साह बीच भेटवार्ता
काठमांडू, १० जून । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा और काठमांडू महानगरपालिका के मेयर बालेन साह बीच भेटवार्ता हुई है । प्रधानमन्त्री के सरकारी निवास बालुवाटार में बिहिबार सम्पन्न भेटवार्ताका मुख्य विषय काठमांडू महानगरपालिका की तत्कालीन समस्या फोहर व्यवस्थापन रहा था ।
प्राप्त सूचना अनुसार भेटवार्ता के दौरान प्रधानमन्त्री देउवा ने मेयर साह से कहा कि फोहर व्यवस्थापन के लिए आवश्यक सम्पूर्ण सहयोग करने के लिए सरकार तैयार है । प्रधानमन्त्री देउवा ने फोहर की दीर्घकालिन व्यवस्थापन, स्थानीय बासियों के साथ सहकार्य पर जोर देते हुए कहा कि इसके लिए सरकार की ओर से सभी सहयोग प्रदान किया जाएगा ।
प्रधानमन्त्री देउवा से मिलने के बाद ही कल ही आधि रात में व्यवस्थापन क्षेत्र में रहनेवाले स्थानीय बासियों के साथ महानगरपालिका ने १८ सूत्रीय सम्झौता किया है ।

