एमाले सचिवालय की बैठक आज हो रही
काठमांडू।
एमाले सचिवालय की बैठक आज हो रही है. एमाले के मुताबिक दोपहर एक बजे पार्टी के च्यासल स्थित केंद्रीय कार्यालय में बैठक होगी.
सोमवार की सचिवालय बैठक का एजेंडा रविवार को हुई केंद्रीय कार्यालय की बैठक में तय किया गया. एमाले के उप महासचिव प्रदीप कुमार ज्ञवाली के अनुसार असार २ और ३ गते को स्थानीय स्तर पर एमाले निर्वाचित प्रतिनिधियों के प्रशिक्षण को भी बैठक के एजेंडे में शामिल किया गया है.

