एएचटीयू क्षेत्रक मुख्यालय टीम द्वारा “विश्व बाल श्रमिक निषेध दिवस” पर जागरुकता हेतु चलाया अभियान
मानव तस्करी रोधी ईकाई क्षेत्रक मुख्यालय (बेतिया सशस्त्र सीमा बल ऑफिस – 47वीं वाहिनी रक्सौल) द्वारा बाल श्रमिक निषेध दिवस के उपलक्ष्य में रेलवे स्टेशन रक्सौल पर जागरूक किया गया।
इस अवसर पर प्रयास सब-सेंटर रक्सौल (NGO) चाइल्ड लाइन रेलवे रक्सौल रेलवे सुरक्षा बल रक्सौल, राजकीय रेलवे बल रक्सौल भी सहयोग में रहे।
इंस्पेक्टर मनोज कु. शर्मा ने बताया कि जो बच्चे भविष्य में देश का भाग्य बदलने समाज की दिशा तय करने वाले सिद्ध हो सकते हैं यदि आप उन्हें बाल श्रम में लगा देंगे तब कैसे देश और समाज का उत्थान होगा?
इसलिए बाल श्रम अपराध है उस पर सभी का जागरूक होना आवश्यक है।
रेलवे स्टेशन पर सभी को जागरूक करने के लिए दुकानदारों से भी शपथ दिलवाई गयी कि वो हमेशा बाल श्रम से बचेंगे कभी छोटे बच्चों से काम नहीं कराएंगे।
इंस्पेक्टर मनोज कु शर्मा द्वारा यात्रियों को “रेलवे स्टेशन एनाउंस ऑफिस” से सभी यात्रियों को जागरूक किया गया और यात्रियों को यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपको कहीं भी भी बाल श्रमिक दिखतें हैं तो एएचटीयू क्षेत्रक मुख्यालय एसएसबी को अवश्य सूचित करें। तथा चाइल्ड लाइन केयर के 1098 पर भी सूचित कर सकते है। यह नंबर नेपाल में भी कार्य करता है।
तथा सभी को मानव तस्करी रोधी के लिए पमलेट भी दिये गए।
प्रयास (NGO) के श्रीमती आरती कुमारी ने सभी को उनके एनजीओ द्वारा मिलने वाले सभी लीगल लाभों की जानकारी देते हुए कहा कि बाल मजदूरी आज के वर्तमान का सबसे बड़ा सबसे बड़ा अपराध है कृपया इसे रोकने में सहयोग करें
इस अवसर पर इंस्पेक्टर मनोज कु. शर्मा, महिला आरक्षी/कल्पना बाजपेई, महिला आरक्षी रेशमा कुमारी
रेलवे पुलिस फोर्स (आरपीएफ)
आरपीएफ इंस्पेक्टर ऋतुराज कश्यप
प्रयास जुबेनाइल सबसेंटर रक्सौल (NGO) से आरती कुमारी, विजय शर्मा
चाइल्ड लाइन से अजय कुमार सिंह, अभिषेक कुमार सिंह इतियादि उपस्थित रहे।




