चौधरी से मिलने के लिए डा. राउत पहुँच गए कारागार, राजनीतिक गठबंधन संबंधी विचार–विमर्श
काठमांडू, १८ जून । जनमत पार्टी के अध्यक्ष डा. सीके राउत डिल्ली बाजार कारागार में रहे प्रतिनिधिसभा सदस्य रेशम चौधरी से मिलने के लिए पहुँच गए हैं । प्राप्त सूचना अनुसार डा. राउत और चौधरी के बीच करीब पाँच मिनट समसामयिक राजनीतिक विषय और भावी दिनों में सहकार्य संबंधी विषयों को लेकर वार्ता हुई है । स्मरणीय है, टीकापुर हत्याकाण्ड के मुख्य दोषी के रुप में चौधरी जेल जीवन बिता रहे हैं । इधर स्थानीय चुनाव से पूर्व चौधरी के ही योजना अनुसार उनकी पत्नी रंजीता श्रेष्ठ के नेतृत्व में नागरिक उन्मुक्ति पार्टी निर्माण हुआ है । स्थानीय चुनाव में सहभागी नागरिक उन्मुक्ति पार्टी से कैलाली जिला के विभिन्न स्थानीय तह में जनप्रतिनिधि भी निर्वाचि हुए हैं । बताया गया है कि डा. राउत ने चौधरी से आगामी दिनों में राजनीतिक सहकार्य के लिए प्रस्ताव किया है ।

