Sat. Jun 27th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

वैज्ञानिकों ने 9 अरब सालों से सबसे तेजी से बढ़ते ब्लैक होल की खोज की

 
black hole

हाल ही में ऑस्ट्रेलियन नेशनल यूनिवर्सिटी (ANU) के वैज्ञानिकों ने 9 अरब सालों से सबसे तेजी से बढ़ते ब्लैक होल की खोज की है. यह इतना शक्तिशाली है कि हर सेकंड पृथ्वी के बराबर बढ़ रहा है. इस ब्लैक होल का द्रव्यमान भी सूरज से 3 अरब गुना ज्यादा बताया जा रहा है.

Space.Com की रिपोर्ट के मुताबिक रिसर्चर्स का कहना है कि ब्लैक होल को अंधेरी क्षेत्रों में टेलिस्कोप की मदद से आसानी से देखा जा सकता है. यह रिसर्च arXiv जर्नल में प्रकाशित हुई है. वैज्ञानिकों के मुताबिक एक खास प्रकार के तारों की खोज के दौरान यह ब्लैक होल पाया गया. लीड रिसर्चर क्रिस्टोफर ओंकेन का कहना है कि इस तरह के ऑब्जेक्ट की खोज वैज्ञानिक 50 साल से करने की कोशिश कर रहे हैं. अब तक वैज्ञानिकों ने कई ब्लैक होल्स की खोज की, लेकिन उनकी नजर से यह ब्लैक होल छूट गया.

यह भी पढें   रास्वपा महाधिवेशन– मतदान में देरी

कुछ महीने पहले ही रिसर्चर्स ने हमारी मिल्की वे गैलेक्सी में Sagittarius A* नाम के ब्लैक होल की खोज की थी. यह आकाशगंगा के बीचोंबीच स्थित है. शोधकर्ताओं की मानें तो अभी मिला ब्लैक होल इसके मुकाबले 500 गुना ज्यादा बड़ा है. खोज में शामिल सैमुएल लाई कहते हैं कि यह ब्लैक होल इतना बड़ा है कि इसमें हमारे सौरमंडल के ग्रहों की सभी कक्षाएं भी समा सकती हैं.

बाकी ब्लैक होल्स की तरह अभी मिला ब्लैक होल काफी चमकदार है. वैज्ञानिकों का कहना है कि यह आकाशगंगा के तारों की तुलना में 7 हजार गुना ज्यादा चमकदार है. ओंकेन कहते हैं कि हो सकता है दो आकाशगंगा आपस में टकरा गई हों. इसके चलते ब्लैक होल को अपने अंदर समाने के लिए अंतरिक्ष के कई ऑब्जेक्ट्स मिल गए हों, जिससे यह बेहद चमकदार हो गया है.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *