Thu. Oct 1st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय गाडी प्रवेश पर रोक,भारतीय डीएसपी पर कारवाइ की माग

 

boarder१६ अगहन, काठमाडू। गृहमन्त्रालय व्दारा गठित एक अध्ययन समिति ने भारत से नेपाल प्रवेश करने वाली गाडी (सवारी साधन) को सभी नाकाओं (बोर्डर) से नेपाल मे प्रवेश नही करने देने की सिफारिश की है । समिति ने कुछ निश्चित नाकाओं से मात्र नेपाल मे प्रवेश करने देने की निश्कर्ष निकाली है । साथही सीमा सुरक्षा के सम्बन्ध मे एक अलग कार्यविधि तैयार करने के लिये समिति ने गृहमन्त्रालय को सुझाव दिया है ।

यह भी पढें   बागलुङ भूस्खलन – लापता महिला का मिला शव, मृतकों की संख्या १३ पहुँची

गृह मन्त्रालय द्वारा गत आश्विन मे सहसचिव चूडामणि शर्मा के संयोजकत्व मे गठित समिति व्दारा मन्त्रालय को बुझाएगये प्रतिवेदन मे कहा गया है – ‘विना इजाजत भारत से नेपाल आनेवाले किसी भी प्रकार के सवारी साधन को सीमा क्षेत्र मे ही रोका जाना चहिये और भारतीय सवारी साधन को नेपाल प्रवेश करते वक्त केवल प्रमुख प्रमुख भन्सार नाका होकर ही उसे पुरी तरह पहचान करके निश्चित सीमाक्षेत्र से मात्र निश्चित प्रक्रिया पूरा करके प्रवेश करने देने की व्यवस्था देनी चहिये ।’

यह भी पढें   भोटेकोशी बाढ़ के कारण ४३० मेगावाट बिजली आपूर्ति बाधित, वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी

२० कर्मचारी और प्रहरी  के उपर कारवाइ की सिफारिस

भारतीय प्रहरी बिना अनुमति नेपाल प्रवेश करने की घटना को लेकर गुलरिया छोटी भन्सार कार्यालय मे ड्युटी मे रहे प्रहरी की लापरवाही देखी जाने की बात भी उल्लेख है ।

इस घटना मे २० निजामति और सुरक्षा निकाय मे कार्यरत कर्मचारी को विभागीय कारवाइ करने के लिये समिति के प्रतिवेदन मे उल्लेख है ।

karbahi

भारतीय डीएसपी पर भी  कारवाइ की माग

समिति के प्रतिवेदन अनुसार कहीं भी समन्वय नही करके कूटनीतिक मर्यादा के विपरीत नेपाल घुसकर खानतलासी लेने के आरोप मे भारतीय प्रहरी के कमान्डर डीएसपी उदयप्रसाद सिंह लगायत अन्य बर्दीवाले और सादा पोशाक मे भारतीय प्रहरी पर भी कारवाइ करने की सिफारिस की गइ है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com