जनकपुर मे आपाङ्ग दिवस के अवसर पर सचेतना रैली
कैलास दास,जनकपुर, अगहन १८ । २२ वाँ अन्तर्राष्ट्रीय आपाङ्ग दिवस विभिन्न कार्यक्रम के साथ जनकपुर सहित देश भर मे मनाया गया है । जनकपुर में ‘अवरोध हटाऔं, सबै के लिए समावेशी समाज के मार्ग दिखाऔं ’ मुल नारा के साथ मंगलवार को सचेतना न्याली प्रदर्शन किया गया है ।
नेपाल आपांङ्ग संघ खगेन्द्र नवजीवन केन्द्र के प्राङ्गण से प्रारम्भ हुआ वह जुलुस नगर के विभिन्न भाग को परिक्रमा करते हुए शिवचोक में आकर कोण सभा में परिणत हुआ था ।
करीब दो दर्जन अपाङ्गो ने विभिन्न चेतना मुलक प्लेकार्ड सहिते जुलुस में सहभागी हुआ था ।
कोण सभा को सम्बोधन करते हुए आपांग संघ के अध्यक्ष शिवचन्द्र साह ने कहा कि सभी अपांगो के साथ सामान व्यवहार किया जाए । मैत्री पूर्ण भेदभाव को अन्त करने की राज्य से मांग किया था ।
सचेतना रैली में विन्दु कुमार यादव, राजकुमार साह, शिवरतन दास, राम दयाल ठाकुर, रामदेव महतो , रत्न बहादुर खडका सहित दर्जनौ आपाङ्ग सहभागी थे ।

