जनकपुरधाम उप नगरपालिका का 8वां नगर सभा संपन्न
जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम उप महानगर पालिका का 8वां नगर सभा मेयर मनोज कुमार साह की अध्यक्षता में संपन्न हुयी। इस उद्घाटन सत्र में स्थानीय बिधायक परमेश्वर साह तथा सांसद कृष्णा साह विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित थे।
नगर सभा में मेयर मनो कुमार साह 2079/2080के नीति तथा कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वही उप मेयर किशोरी साह आर्थिक बजट वक्तव्य प्रस्तुत किए।
1अरव7करोड़41लाख45हजार के बजट प्रस्तुत किए गये। जिसमें73करोड़30लाग18हजार रकम व्यय के अनुमान प्रस्ताव किए गए।
जनकपुरधाम को स्वच्छ तथा सुंदर बनाने, मच्छर उन्मूलन, राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जनकपुरधाम को पहचान बनाने, उत्पादन शीलता रोजगारन्मुखी, लैंगिक समानता,ग्रामीण सड़क तथा नाला का निर्माण, स्वास्थ्य, शिक्षा पर बिशेष जोर,प्रत्येक बार्ड में इंटर्नेट की व्यवस्था सहित 50सूत्री कार्यक्रम मेयर ने नीति कार्यक्रम में उल्लेख किए।
कार्यक्रम से पूर्व ज्ञात, अज्ञात शहीदो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर एक मिनट का मौन धारण किया गया।
इस कार्यक्रम में धनुषा जिला समन्वय समिति के उप सभापति संगीता देवी ठाकुर, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ सहित नगर परिषद के सदस्य तथा सभी क्षेत्रों के गणमान्य लोग मौजूद थे।








