Fri. May 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे विवाह पञ्चमी की भव्य तैयारी

 

janki templeकैलास दास,जनकपुर, अगहन १६ । प्रत्येक वर्ष जनकपुर मे भव्यता के साथ मनाते आ रहे विवाह पञ्चमी महोत्सव इस बार भी बडे धुमधाम के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है ।
सातों दिनो तक मनाया जाने वाला रामजानकी विवाहोत्सव अर्थात विवाहपञ्चमी मेला औपचारिक रुप मे सोमवार से प्रारम्भ होगा । सोमवार नगर दर्शन का कार्यक्रम रखा गया है । इस अवसर पर भारत के जयपुर से आये रामलीला की टोली जानकी मन्दिर के प्राङ्गण मे रामलिला के माध्यम से नगर दर्शन कराऐगें, जानकी मन्दिर का उत्तराधिकारी महन्थ रामरोशन दास ने जानकारी दी है ।
जनकपुर का सबसे बडा पर्व के रुप मे रहे विवाह पंचमी महोत्सव के अवसर पर रविवार जानकी मन्दिर को सजाने के काम सम्पन्न हो गया है । वैसे महोत्सव के मुख्य कार्यक्रम के रुप मे २२ गते शनिवार जानकी मन्दिर मे राम सीता का प्रतिकात्मक विवाह सम्पन्न रहा जानकी मन्दिर के महन्थ रामतपेश्वर दास वैष्णव ने जानकारी दी है ।
विवाहमहोत्सव के अवसर पर इस वर्ष अयोध्या से करीब ३ सौ बराती को जनकपुर आने का कार्यक्रम भी है । आयोध्या से बराती मे  साधु सन्तों के सहभागिता मुख्य आकर्षण रहता है।
सात दिवसीय कार्यक्रम अन्तर्गत मंगलवार फुलबारी लीला, बुधवार धनुष यज्ञ, गुरुवार तिलकोत्सव, शुक्रवार मटकोर, शनिवार शुभविवाह और रविवार रामकलेवा करने बाद महोत्सव औपचारिक रुप मे सम्पन्न होगा ।  महोत्सव को लेकर जनकपुर मे पर्यटकों की संख्या मे बढोत्तरी देखी गयी है । नेपाल और भारत के अतिरिक्त अन्य देशों से बडी संख्या मे पर्यटक श्रद्धालु जनकपुर आते है ।
जनकपुर के विवाह पञ्चमी ही ऐसा महोत्सव है जहाँ पर नही बुलाने पर भी करीब लाखो श्रद्धालु इसमें सहभागी होते है । विवाह पञ्चमी महोत्सव को लेकर जनकपुर मे तिव्र रुप मे सरसफाई किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *