Thu. Sep 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मधेशी दलों द्वारा मतगणना बष्हिकार

 

2कैलास दास,जनकपुर, अगहन ८ गते । अगहन ४ गते सम्पन्न संविधान सभा निर्वाचन के मतगणना को ८ मधेशी दलों ने शुक्रवार को बहिष्कार किया है ।मधेशी जनअधिकार फोरम (लोकतान्त्रिक), मधेशी जनअधिकार फोरम (गणतान्त्रिक), सद्भावना पार्टी, तराई मधेश समाजववादी पार्टी नेपाल, राष्ट्रिय समाजवादी पार्टी सहित के दलों ने बहिष्कार किया है ।
शुक्रवार जनकपुर मे पत्रकार सम्मेलन करके आरोप लगया कि मतदान केन्द्र से मतपेटिका को सदर मुकाम तक लाते वक्त सुरक्षा निकाय के अलावा मतदान प्रतिनिधि समेत को मतपेटिका के साथ नही आने दिया, मतपेटिका संकलन कर अन्जाम जगह पर रखकर मतगणना के समय मे मात्र मतपेटिक लाकर मतगणना किया, मतगणना होने वाला जगह कितना मत गिरा है उसका मुचुल्का नही दिखाकर कितना मत गिरा असमन्जस मे रखा है । बहुत सारे मतपत्र मे मतदान अधिकृत के सही नही देखा गया सहित १० बुँदे आरोप लगाते हुए बहिष्कार किया है ।

यह भी पढें   गुठी संस्थान ने तालाबों से कब्ज़ा हटाने के लिए और 15 दिन किया तय सीमा

दलों ने यह भी आरोप लगाया है कि लोकतान्त्रिक मूल्य मान्यता तथा संविधान सभा सदस्य निर्वाचन अध्यादेश २०७० सहित अनुकूल नही हुआ कहते हुए फिलहाल मतगणना कार्य स्थगित कर प्रचलित नियम और कानून के अधीन मे रहकर फिर से संविधान सभा निर्वाचन करने के लिए माँग किया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com