रिसोर्ट में ले जागर युवती के ऊपर जबरजस्ती करनेवाले युवक गिरफ्तार

काठमांडू, २८ जून । रिसोर्ट में लेजाकर युवती के ऊपर जबरजस्ती यौन संबंध बनानेवाले एक युवा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है । घटना भक्तपुर जिला की है । सूर्यविनायक नगरपालिका–९ बासघारी स्थित रुहोसा रिसोर्ट में लेजाकर २१ वर्षीय युवती के ऊपर जबरजस्ती करनेवाले सूर्यविनायक नगरपालिका–२ बालकोट रहनेवाले २५ वर्षीय मनिष खत्री को जगाती स्थित पुलिस वृत्त से परिचालित पुलिस ने गिरफ्तार किया है ।
बताया गया है कि युवती के द्वारा पुलिस में शिकायत होने के बाद उनको गिरफ्तारी में ले गया है और घटना के संबंध में थप अनुसंधान हो रहा है ।

