बाढ़ के कारण सयों घर परिवार बिस्थापित, एक की मृत्यु

मोरङ, २८ जून । कुछ दिनों से जारी बारिश के कारण मोरङ जिला में सयों घर परिवार बिस्थापित हो गए हैं । बाढ़ में पड़ने से एक की मृत्यु हो गई है । जिला पुलिस कार्यालय की तथ्यांक अनुसार विस्थापित होनेवाले अधिक लोग विराटनगर और कटहरी के निवासी हैं । स्थानीय सिंघिया नदी के कारण वे लोग बिस्थापित हो गए हैं ।
बाढ़ के ही कारण सुन्दर हरैचा–६ सिघौरी निवासी ५५ वर्षीय रामबहादुर विक का निधन हो गया है । विक को स्थानीय गाछिया नदी ने बगया है, उनका शव आज सुबह मिला है । पुलिस ने कहा है कि विराटनगर मे ४५ और कटहर में १३० घर परिवार बाढ़ के ही कारण बिस्थापित हो गए हैं । मोरङ जिला के पुलिस नायक उपरीक्षक दीपक श्रेष्ठ ने कहा है कि स्थापित लोगों को सुरक्षित स्थान मे ले जाकर रखा गया है । नदी में पानी की मात्रा अधिक होने के कारण सतर्कता अपनाने के लिए भी पुलिस ने आम सर्वसाधारण से आग्रह किया है ।

