Sat. Aug 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

घाट में जल रहे १४ वर्षीया बच्ची का शव पुलिस ने लिया नियन्त्रण में

 

वीरगंज, ३० जून । पर्सा जिला बहुदरमाई नगरपालिका–७ विश्रामपुर छपकैया स्थित घाट से नेपाल पुलिस ने एक शव को नियन्त्रण में लिया है । शव आधा जला हुआ हुआ है । उक्त शव स्थानीय १४ वर्षीया महिमा कुमारी की है । पुलिस ने कहां है कि शंकास्पद मृत्यु की सूचना प्राप्त होने कारण शव को नियन्त्रण में लिया गया है ।
परिवारिक सदस्यों ने यह भी कहा है कि महिमा ने विष सेवन कर आत्महत्या की है । यही कथन के साथ वे लोग पुलिस और पड़ोसी को खबर किए बिना ही शव को अंतिम दाहासंस्कार कर रहे थे । घर में कोई भी पुरुष सदस्य नहीं है, पुलिस आने की खबर प्राप्त होते ही सभी पुरुष सदस्य लापत्ता हो गए हैं । घटना संबंधी अनुसंधान के लिए पुलिस ने मृतक की दिदी, मां और बड़ी मां को गिरफ्तार किया है ।
पर्सा पुलिस के प्रवक्ता पुलिस नायब उपरीक्षक प्रल्हाद कार्की के अनुसार शव का ५० प्रतिशत हिंसा जल चुका है, तब भी घटना शंकास्पद होने के कारण घाट शव को नियन्त्रण में लेना पड़ा है । उन्होंने कहा है कि शव को पोस्टमार्ट के लिए वीरगंज स्थित नारायणी अस्पताल ले गया है और घटना संबंधी अनुसंधान जारी है ।
स्थानीय बासियों का कहना है कि महिमा गांव के ही एक युवक से प्रेम करती थी । इसके संबंध में जब गांव में चर्चा होने लगी तो परिवारिक सदस्यों ने उनको दबाव दिया कि प्रेम संबंध को खत्तम करना होगा । लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिमा प्रेम संबंध अन्त्य करना नहीं चाहती थी, जिसके चलते अभिभावकों ने उनको मानसिक तथा शारीरिक यातना भी दिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com