मुख्यमन्त्री परिवर्तन के लिए बागमती प्रदेश में कांग्रेस और माओवादी ने शुरु किया हस्ताक्षर अभियान

हेटौडा, ३० जून । बागमती प्रदेश में मुख्यमन्त्री परिवर्तन के लिए सत्ताधारी दल नेपाली कांग्रेस और माओवादी केन्द्र ने हस्ताक्षर अभियान शुरु किया है । सत्तारुढ गठबन्धन के ही मुख्यमन्त्री राजेन्द्र पाण्डे के ऊपर आरोप है कि गठबंधन में हुई सहमति का कार्यान्वयन मुख्यमन्त्री पाण्डे ने नहीं किया है । यही आरोप के साथ आज बिहिबार दो दलों सांसदों ने हस्ताक्षर किया है ।
हस्ताक्षर अभियान में सहभागी सांसदों का कहना है कि बागमती प्रदेश में कांग्रेस, माओवादी और एकीकृत समाजवादी के बीच बारबारी सत्ता का नेतृत्व करने के लिए समझदारी बनी थी, समझदारी के अनुसार मुख्यमन्त्री पाण्डे को पद से इस्तिफा देना चाहिए था, लेकिन इसके लिए पाण्डे तैयार नहीं है । स्मरणीय है, पाण्डे मुख्यमन्त्री बनने से पहले ही गठबन्धन में आबद्ध तीन दलों के बीच पाण्डे के बाद नेपाली कांग्रेस के इन्द्रबहादुर बानियां मुख्यमन्त्री बनने की सहमति हुई थी । बताया गया है कि सहमति कार्यान्वयन के लिए ही हस्ताक्षर अभियान शुरु हुआ है ।

