Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा. भट्टराई और यादव के बीच पार्टी विभाजन के लिए सहमति, जसपा द्वारा केन्द्रीय समिति बैठक आह्वान

 

काठमांडू, ३० जून । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के पार्टी अध्यक्ष उपेन्द्र यादव और संघीय परिषद् अध्यक्ष डा. बाबुराम भट्टराई के बीच पार्टी विभाजन के लिए सहमति बनी है । लेकिन इसकी औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है । सहमति अनुसार अब दोनों नेता अलग–अलग ही पार्टी में रहेंगे । वर्तमान में पार्टी के भीतर यादव बहुमत में होने के कारण जसपा की अधिकारिकता अर्थात् नाम और चुनाव चिन्ह उपेन्द्र यादव के पास ही रहेगा और डा. भट्टराई को अलग ही पार्टी निर्माण करना होगा ।
डा. भट्टराई पक्षधर नेताओं का भी मानना है कि उनके पक्ष में बहुमत सांसद् और पार्टी सदस्य नहीं है, जिसके चलते नयी पार्टी गठन होने की संभावना है । दो शीर्ष नेताओं के बीच आज बिहिबार पार्टी विभाजन संबंधी विषयों को लेकर सहमति होने के बाद जसपा ने पार्टी केन्द्रीय कार्य समिति बैठक आह्वान किया है । प्राप्त सूचना अनुसार बैठक आगामी आषाढ़ २७ और २८ गते वीरगंज में होने जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *