सिनेमाण्डु का नौवें संस्करण मे ‘शिरीष को फूल’
२०१३ दिसेम्वर ५ बिहीबार, काठमाण्डू स्थित भारतीय राजदूतावास और बीपी कोइराला भारत–नेपाल प्रतिष्ठान के संयुक्त आयोजना मे सिनेमाण्डु का नौवें संस्करण का नेपाल वायूसेवा भवन स्थित नेपाल भारत पुस्तकालय मे भव्य आयोजन किया गया ।
सिनेमाण्डु के नौवें संस्करण मे समालोचकों द्वारा प्रशंसित नेपाली फीचर फिल्म शिरीष को फूल का प्रदर्शन किया गया । यह चलचित्र तोशी याकीत्यो के निर्देशन और देशभक्त खनाल और विजयरत्न तुलाधर के सह निर्देशन मे निर्मित पारिजात के उपन्यास पर आधारित है ।
प्रमुख कलाकार तथा निर्माता गणेश लामा छायांकार गौरी शंकर ध्वनी सम्पादक दीप तुलाधर तथा अन्य कलाकार चाँदनी लामा और श्याम राई दर्शकों के साथ कार्यक्रम मे उपस्थित थे ।
चलचित्र प्रदर्शन केबाद चलचित्र के कलाकार तथा सहनिर्देशको ने वहाँ उपस्थित श्रोताओं के अन्र्तक्रिया भी किया ।
बातचीत मे सिनेमा बनाने की नई लहर पर प्रकाश डाला गाया । सिनेमा में कल्पना और वास्तविकता के बीच मतभेद तथा शिरिशको फूल निर्माण के पीछे की कहानी , फिल्म की महत्वपूर्ण धारणा , नए प्रयोगों और चलचित्र पर समालोचात्मक दृष्टिकोण कहानी प्रस्तुति का नयाँ अनुभव सहित अन्य विषयों पर अन्तक्रिया किया गया ।

