Wed. Aug 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

विश्वका सबसे बडा विवाहोत्सव ‘विवाहपञ्चमी’जनकपुर में सम्पन्न

 

1 aकैलास दास, जनकपुर, अगहन २२ । विश्व का सबसे बडा विवाहपञ्चमी जनकपुर मे सम्पन्न हुआ है । एक सप्ताह से ही जनकपुरधाम में  धार्मिक मेला  लगा हुआ हैं । इस मेले मे दूर दुर से करीब दो लाख  तीर्थयात्री आए हुए है । शनिवार सुबह से जनकपुर का ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले गंगा सागर, धनुषसागर, अंगराज सागर, रत्नसागर, विहारकुण्ड, अग्निकुण्ड, दसरथ तलाउ, दुग्धमति सहित का धार्मिक पोखरी एवं सरोवरों में स्नान कर श्रद्धालुओं ने जानकी मन्दिर, राममन्दिर, लक्ष्मण मन्दिर, जनक मन्दिर, दशरथ मन्दिर सहित के मन्दिरों में पूजा तथा अर्चना किया था । सुबह ४ बजे से ही यात्रीओं की भीड लगि हुइ थी । त्रेता युग में राजर्षि जनक के प्रतिज्ञा को अयोध्या कै राजा दशरथ का जेष्ठ सुपुत्र मर्यादा पुरुषेत्तम श्रीराम ने पुरा करने के बाद अगहन शुक्लपक्ष पञ्चमी तिथि के दिन रामजानकी विवाह सम्पन्न हुये को स्मरण में प्रत्येक वर्ष जनकपुर में धार्मिक उत्सव के रुप में मनाया जाता है ।1

यह भी पढें   केरल की कैजिया लिज मैजो ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब अपने नाम किया

दोपहर २ बजे जानकी मन्दिर के प्राङ्गण से अयोध्या से आए साधुसन्त महन्थ, राममन्दिर से आए सन्तमहन्थ, पुजारी जनकपुर के साहु महाजन, प्रशासनिक निकाय के विशिष्ठ व्यक्ति सहभागी होकर बारत के रुप में बाह्रविघा रङ्गभुमी मैदान में पहुँचे थे ।

रङ्गभुमि मैदान में राम और जानकी के वीच मे स्वयम्बर कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद बारत समूह नगर के विभिन्न भाग को परिक्रमा करते हुए जानकी मन्दिर में पहुँच कर सम्पन्न हुआ है । स्वयम्बर देखने के लिए बाह्रविघा रङ्गभुमि मैदान में एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु उपस्थित थे ।2

यह भी पढें   बालिकाओं के खिलाफ बढ़ते यौन अपराधों पर सीजप ने जताई चिंता

जानकी मन्दिर के प्राङ्गण मे तैयार किया गया कलात्मक विवाहमण्डप में राम और जानकी के प्रतिकात्मक वैवाहिक कार्यक्रम मिथिला के परम्परा एवं विधिविधान अनुसार सम्पन्न हुआ है  । साम साढे ६ बजे से प्रारम्भ  हुआ वैवाहिक कार्यक्रम रात को  १२ बजे तक चला था ।
विभिन्न प्रकार के गीत संगीत एवं नृत्य सहित वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ है । 34

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com