Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सावन के दूसरे मंगलवार पर बन रहा खास संयोग

 

भगवान शिव को सावन मास अतिप्रिय है। मान्यता है कि इस महीने में भगवान शिव की विधिवत पूजा करने से भक्त को अतिशीघ्र पुण्य फल प्राप्त होता है। सावन में जिस तरह से सोमवार व्रत का महत्व है, ठीक उसी तरह से मंगलवार व्रत का भी। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित माना गया है। सावन मास में मंगलवार के दिन मंगला गौरी व्रत भी रखा जाता है।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह आज संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए अमेरिका रवाना होंगे, विदाई की पुरानी परंपरा टूटेगी

सावन के दूसरे मंगलवार पर बन रहा खास संयोग-

सावन के दूसरे मंगलवार को हनुमान जी के साथ भगवान शिव व माता पार्वती की कृपा पाने का खास संयोग बन रहा है। सावन का दूसरा मंगलवार 26 जुलाई 2022 को है। सावन के दूसरे मंगलवार को सावन शिवरात्रि भी पड़ रही है। मान्यता है कि सावन शिवरात्रि के दिन विधिवत पूजा करने व व्रत रखने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। वहीं, इस दिन मंगलवार होने से हनुमान जी की कृपा होगी।

यह भी पढें   रसुवा की भोटेकोशी बाढ़: लापता लोगों के परिजनों का माइतीघर में प्रदर्शन

रखा जाएगा मंगला गौरी व्रत-

सावन के दूसरे मंगलवार को मंगला गौरी व्रत भी रखा जाएगा। यह व्रत माता पार्वती को समर्पित माना गया है। मान्यता है कि इस विधिवत पूजा करने व व्रत रखने से भगवा शिव के साथ माता पार्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वैवाहिक जीवन खुशहाल होने के साथ घर में सुख-समृद्धि आने की मान्यता है।

 

सावन के दूसरे मंगलवार के शुभ मुहूर्त-

ब्रह्म मुहूर्त-04:16 ए एम से 04:57 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 12:00 पी एम से 12:55 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:02 पी एम से 07:26 पी एम
अमृत काल- 04:53 पी एम से 06:41 पी एम।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com